फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Muslims took to the streets against terrorism

आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुस्लिम

Wed, 18 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Muslims took to the streets against terrorism
जमीयत उलमा-ए-हिंद ने फ्रांस के शहर पेरिस में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हमले की निंदा कर आतंकवाद को फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। लोगों ने इस्राइली प्रधानमंत्री के भारत दौरे का भी विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को राष्ट्रपति के साथ ही फ्रांस, तुर्की व लेबनान के दूतावास को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जमीयत उलमा जिला फीरोजाबाद के सरपरस्त मौलाना सफी कासमी ने कहा आतंकवाद मानवता विरोधी घृणित एवं नापाक कार्य है। चाहे वह किसी भी देश, स्थान पर घटित हो। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मौलाना इश्तियाक मजाहिरी ने कहा कि कुरान-ए-मजीद में किसी एक भी बेगुनाह का कत्ल का मतलब है कि आलम-ए-इंसानियत का कत्ल करना है। मौलाना राशिद इकबाल ने कहा कि पेरिस व तुर्की में घटी हाल की घटना, प्रायोजित हर प्रकार के आतंकवाद के विरोध में भी जमीयत उलमा सबसे आगे है। मुफ्ती मुहम्मद कासिम रजी ने कहा सभी धर्मों के बुद्धजीवियों को आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। मुफ्ती हुजैफा नौमानी ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य को इस्लाम या अन्य किसी धर्म से जोड़ना या देखना गलत है। मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि मासूम व बेगुनाहों का खून बहाना इस्लाम विरोधी है व इंसानियत का कत्ल है। मौलाना अब्दुल रहमान, मौलाना अब्दुल हलीम, मौलाना हनीफ, मौलाना अंमार, मौलाना अजमल, इलियास बदरी, अब्दुल रउफ, मुजीबुल हक, हाफिज शाहिद, हाफिज मुईन, हाफिज शकील,अब्दुल नासिर,हाफिज कासिम, हाफिज जुबैर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed