फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   muslim, camunity, namaz, in house, no masjid, firozabad

मुस्लिम समाज पांच वक्त की नमाज मस्जिदों में नहीं, घरों पर ही अदा करें

Tue, 24 Mar 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
muslim, camunity, namaz, in house, no masjid, firozabad
वार्ता के दौरान जानाकरी देते इस्लामिंक सेंटर के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के उलमा ए किराम ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करने की अपील करते हुए कहा कि दारुल उलूम देवबंद, जमित ए उलमा हिंद, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, दिल्ली के इमाम बुखारी सहित तमाम धर्मगुरुओं ने मस्जिदों में अजान के बाद इमाम के साथ चार-पांच लोग ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मुल्क जिन हालात से गुजर रहा है। उसमें हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस वायरस को फैलने से रोकने को हमें भारत सरकार, प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। मेरी सभी से गुजारिश है कि वह घरों पर नमाज अदा करें। जुमे के दिन भी नमाज घरों पर अदा की जाए। ऐसा करना इस वक्त के हालात में शरियत का हुक्म भी है।
विज्ञापन

इससे मस्जिद में जाने का पूरा सवाब भी मिलेगा। इस्लामिक सेंटर के सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि हम अपने शहर व शहरवासियों को बचाना चाहते हैं। हमारा कर्तव्य है हम शहर के हर नागरिक को समझाएं कि वह किसी के बहकावे में नहीं आए और मस्जिदों में नमाज के संबंध में जो अपील भारत के अनेक मुस्लिम संस्थानों की ओर से की जा रही है उस पर कड़ाई से अमल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लाह ताला से यह प्रार्थना करें कि इस कठिन हालात से निकालकर हमें अच्छे हालात में ले आएं। इधर इस्लामियां इंटर कालेज के प्रवक्ता मौलाना आदम मुस्तफा ने कहा कि कई बार न चाहते हुए ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं। जिनसे दिल बहुत दुखता है और उन निर्णयों को बताते हुए जुबान भी लड़खड़ाती है। लेकिन अपने देशहित में मजबूर होकर ऐसे निर्णय लिए जाते हैं।
इसका सभी को शत प्रतिशत पालन करना है। मुफ्ती तनवीर ने कहा कि जुमे वाले दिन इन बातों को ध्यान रखें। मौलाना तनवीर रजा कादरी ने कहा कि ईश्वर को नाराज करने वाले कामों से बचें। मौलाना मुहम्मद इश्तियाक ने कहा कि ईश्वर पूरे मुल्क को इन मुसीबतों से निकालकर अमन की राह पर लाए। मौलाना इरफान रजा, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना आमीन अख्तर, मुफ्ती नदीम अख्तर कसमी सहित तमाम मौलाना मौजूद रहे।

करबला कमेटी के अध्यक्ष ने की अपील
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने जनपद के निवासियों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए घराें में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी पूरे विश्व में फैली हुई है। विदेशों में हजारों लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। भारत में भी यह तेजी से फैल रही है। इस बीमारी का सबसे बड़ा बचाव जागरूकता है। इसलिए लोग घरों के अंदर ही रहे। बहुत ही जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed