फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   murder

अवैध संबंधों के चलते की हुई थी दिनेश की हत्या

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
murder
अवैध संबंधों के चलते की हुई थी दिनेश की हत्या
विज्ञापन

- एका पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया घटना का खुलासा
- न्यायालय में तारीख पर कार से दिनेश को एका लाए थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/एका। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एटा के भूड़ गड्डा निवासी दिनेश हत्याकांड का खुलासा बृहस्पतिवार को एका पुलिस ने कर दिया। गिरफ्तार एक आरोपी से दिनेश की पत्नी के संबंध थे। दिनेश के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या की थी और शव को एका थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल के समीप जंगल में फेंककर फरार हो गए थे।

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूड़ गड्डा निवासी दिनेश कुमार का 19 जून की सुबह एका थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल के समीप शव मिला था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने भूड़ गड्डा निवासी देवेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार और धीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद किए गए लोगों से दिनेश का जानलेवा हमले का मुकदमा चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के मुकदमे में नामजद किए गए तीनों लोगों को निर्दोष पाया। पुलिस ने भूड़ गड्डा निवासी मनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि दिनेश की पत्नी से उसके संबंध थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। यह जानकारी होने पर दिनेश ने उसे बुरा भला कहना शुरू कर दिया था। इस कारण उसकी हत्या की योजना बनाई थी। 18 जून को वह दिनेश के साथ तारीख करने एटा न्यायालय आया था। यहां से कार द्वारा अपने दोस्त अमित शर्मा निवासी सुराया थाना एका के साथ एका पहुंचा। दिनेश को शराब के बाद गांजा पिलाकर नशे में कर दिया था। इसके बाद उसकी नगला केवल के समीप जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मनोज और अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed