फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   murder

खुरपी से प्रहार कर साधु ने की थी वृद्ध महिला की हत्या

Sat, 02 Apr 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
murder
खुरपी से प्रहार कर साधु ने की थी वृद्ध महिला की हत्या
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। क्षेत्र के एक मंदिर में दर्शन करने गई वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह ने बताया कि वृद्धा की हत्या साधु ने खुरपी से प्रहार कर की थी। साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त खुरपी भी बरामद की गई है। साधु को जेल भेज दिया है।
12 मार्च को क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 75 साल की महिला घर से मंदिर जाने की बात कह कर निकली। देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं। 13 मार्च की रात में पुत्र ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 14 मार्च की सुबह वृद्धा का शव मिला। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सीओ अनिवेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर साधु को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर नौशेहरा पुल के समीप झाड़ी से हत्या में प्रयुक्त खुरपी बरामद कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर आरोपी कमल गिरि उर्फ कमल सिंह कठेरिया को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी महिला की हत्या करने भी बनाई थी योजना
एसपी ग्रामीण बोले, महिला की हत्या के पीछे जांच में बुढ़ापे में इश्क निकला। बाबा वृद्ध महिलाओं को पहले अपनी बातों में अपने जाल में फंसाता। महिला को भी वह एक स्थान पर ले गया। जहां बाबा ने महिला से गलत करने की कोशिश की। विरोध करने पर बाबा ने खुरपी से प्रहार कर दिया। पूरी रात खून बहने से महिला की मौत हो गई। बाबा ने जसराना क्षेत्र के एक गांव में भी एक महिला को चंगुल में फंसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed