{"_id":"62449f1a456dff4a5263978e","slug":"murder-firozabad-news-agr5287264122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को पीट-पीटकर मार डाला
- आरोपी पति गिरफ्तार, नारखी थाना क्षेत्र के गांव खेरिया का मामला
- चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आपसी विवाद से गुस्साए पति ने मंगलवार देररात पत्नी को पीटकर मार डाला। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। चौकीदार की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। वहीं बुधवार को आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी ललिता (32) का पति राजन लाल से मंगलवार रात को विवाद हो गया था। इस दौरान राजन लाल ने ललिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और भाग गया। चौकीदार सुनील कुमार की सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच काफी संख्या में लोग जुट गए। देर रात पुलिस ने आरोपी राजनलाल के खिलाफ चौकीदार सुनील की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव बोले, गृह कलह के चलते पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी और भाग गया। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकीदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।