{"_id":"6244a3fd5f9bc541426f73e8","slug":"munna-bhai-cought-english-firozabad-news-agr5287280183","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें दो मुन्नाभाई पकड़े गए।
जिले के 117 केंद्रों पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 33312 परीक्षार्थियों में 30465 ने परीक्षा दी। 2847 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय में सूचना आई कि जेबी इंटर कॉलेज में एक छात्र दूसरे जगह परीक्षा देने आया है। डीआईओएस ने स्टेटिक मजिस्ट्रट डॉ. अरविंद शर्मा को जानकारी दी। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर सख्ती बढ़ा दी गई और प्रवेश पत्र से फोटो का मिलान शुरू हुआ। कमरा नंबर 12 में इंटरमीडिएट छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा दे रहा था। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि वह दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा है। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अजीत सिंह ने मुन्नाभाई को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं श्री गर्ग इंटर कालेज से इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा देने आए एक मुन्नाभाई को प्रधानाचार्य ने पकड़ा है। थानाध्यक्ष मटसेना अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज सिकरारी, कृषक इंटर कॉलेज, राणा प्रताप इंका, जनता इंका का निरीक्षण किया। इससे पूर्व पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा में 378 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 368 उपस्थित रहे।
परीक्षा निरस्त होने की अफवाह ने किया भ्रमित
फिरोजाबाद। आसपास के जनपदों में परीक्षा निरस्त हो गई है। जनपद में भी परीक्षा निरस्त होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसे लेकर परीक्षार्थी और शिक्षक भ्रमित रहे कि परीक्षा होगी या फिर नहीं। डीआईओएस कार्यालय में भी फोन बजते रहे। इसके बाद परीक्षा सख्ती के साथ कराई गई।