{"_id":"6102eb6f8ebc3e39604d5939","slug":"municipality-should-solve-the-problem-of-water-logging-soon-high-court-firozabad-news-agr501790573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका जल भराव की समस्या का शीघ्र समाधान निकाले- उच्च न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका जल भराव की समस्या का शीघ्र समाधान निकाले- उच्च न्यायालय
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! नगलाबरी चौराहे से बम्बाबाई पास चौराहे तक जगह जगह खुदी पडी सड़क
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उच्च न्यायालय ने गत दिनों पालिका को एटा चौराहे पर हो रहे जल भराव की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब पालिका ने अपने जेई से नाला निर्माण और पानी का बहाव सही कराने में होने वाले खर्चे का एस्टीमेट तैयार करने को कहा है।
नगर के सुभाष तिराहे से एटा चौराहे के बीच एचकेएच गेस्ट हाउस के समीप जल भराव की गंभीर समस्या है। आए दिन यहां वाहन पलटते रहते हैं। साथ ही लोगों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए कहा लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ता हाकिम सिंह और स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट में एक पीआईएल डाली, जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पालिका और निर्माणाधीन कंपनी ओरियंटल तथा एनएचएआई को समस्या के शीघ्र समाधान का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन और पालिका प्रशासन में भी हलचल मच गई है।
इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पालिका अपने जेई बृजेश कुमार से एस्टीमेट तैयार करा रही है। शनिवार तक जेई एस्टीमेट तैयार कर देंगे, उसके बाद उच्च न्यायालय में जवाब पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया तत्काल समस्या का समाधान पंप लगा कर पानी की निकासी कराई जा रही है।