फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipality should solve the problem of water logging soon - High Court

पालिका जल भराव की समस्या का शीघ्र समाधान निकाले- उच्च न्यायालय

Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Municipality should solve the problem of water logging soon - High Court
रफ़रोजाबाद ! नगलाबरी चौराहे से बम्बाबाई पास चौराहे तक जगह जगह खुदी पडी सड़क - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उच्च न्यायालय ने गत दिनों पालिका को एटा चौराहे पर हो रहे जल भराव की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब पालिका ने अपने जेई से नाला निर्माण और पानी का बहाव सही कराने में होने वाले खर्चे का एस्टीमेट तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

नगर के सुभाष तिराहे से एटा चौराहे के बीच एचकेएच गेस्ट हाउस के समीप जल भराव की गंभीर समस्या है। आए दिन यहां वाहन पलटते रहते हैं। साथ ही लोगों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए कहा लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ता हाकिम सिंह और स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट में एक पीआईएल डाली, जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पालिका और निर्माणाधीन कंपनी ओरियंटल तथा एनएचएआई को समस्या के शीघ्र समाधान का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन और पालिका प्रशासन में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पालिका अपने जेई बृजेश कुमार से एस्टीमेट तैयार करा रही है। शनिवार तक जेई एस्टीमेट तैयार कर देंगे, उसके बाद उच्च न्यायालय में जवाब पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया तत्काल समस्या का समाधान पंप लगा कर पानी की निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed