फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mayor candidate nomination paper will be one thousand rupees in firozabad

Firozabad: निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी का नामांकन पत्र एक हजार, पालिकाध्यक्ष का पांच सौ रुपये में मिलेगा

Sun, 06 Nov 2022 10:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

 चुनाव आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की दरें जारी कर दी हैं। मेयर पद का प्रत्याशी 35 लाख रुपये और नगर पालिका चेयरमैन पद का प्रत्याशी नौ लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी दो लाख रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकेगा।

विज्ञापन
Mayor candidate nomination paper will be one thousand rupees in firozabad
फिरोजाबाद नगर निगम

विस्तार

फिरोजाबाद में नगर निगम के मेयर पद का नामांकन पत्र एक हजार, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का पांच सौ रुपये और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन 250 रुपये में मिलेगा। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं महिला उम्मीदवारों को आधी कीमत चुकानी होगी। चुनाव आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की दरें जारी कर दी हैं। मेयर पद का प्रत्याशी 35 लाख रुपये और नगर पालिका चेयरमैन पद का प्रत्याशी नौ लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी दो लाख रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकेगा।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई चुनाव संबंधी गाइडलाइन में स्पष्ट कर दिया कि नगर निगम के मेयर,नगर पालिकाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र 30 वर्ष तथा पार्षद एवं सभासद पद के प्रत्याशियों की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन

मेयर प्रत्याशी की जमानत राशि 12 हजार रुपये 

आयोग की ओर से जारी निर्देश के क्रम में 80 वार्ड से कम वाली नगर निगम में मेयर पद का नामांकन एक हजार, जमानत राशि 12 हजार रुपये देनी होगी। चुनाव खर्च 35 लाख रुपये तक कर सकेंगे। वहीं पार्षद पद का नामांकन चार सौ रुपये, जमानत राशि 2500 रुपये एवं चुनाव खर्च तीन लाख रुपये तक कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन पांच सौ, जमानत राशि आठ हजार तथा चुनाव खर्च नौ लाख रुपये तक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद का 200 रुपये,जमानत राशि दो हजार तथा चुनाव खर्च दो लाख रुपये तक कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन पत्र 250 रुपये, जमानत राशि पांच हजार ,चुनाव खर्च ढाई लाख रुपये कर सकेंगे। नगर पंचायत के सभासद पद के प्रत्याशी का सौ रुपया का नामांकन व जमानत राशि दो हजार रुपये तथा 50 हजार चुनाव खर्च कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग एससी, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए नामांकन एवं जमानतराशि आधी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed