{"_id":"62c9ccdd5d33934cfc38e66f","slug":"mulyankan-firozabad-news-agr539632632","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कायाकल्प’ के कार्यों का होगा थर्ड पार्टी मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कायाकल्प’ के कार्यों का होगा थर्ड पार्टी मूल्यांकन
विज्ञापन

यह सर्वे 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्कूलों में कितनी सुविधाएं मिली, अब इसका आंकलन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत गए कार्यों का थर्ड पार्टी सर्वे करवाने जा रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर संबंधित बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। जिले में यह सर्वे 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच होगा।
जन सहयोग व ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के फंड से स्कूलों में चारदीवारी, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल, गार्डन, विद्युतीकरण और रंग-रोगन सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा महानिदेशालय की ओर से हर महीने सभी बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी ली जाती है। महानिदेशक के निर्देश पर अब स्कूलों में हुए कार्यों व शिक्षकों द्वारा पढ़ाई के गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए विभाग के विशेष शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी। वे अपनी रिपोर्ट सीधे महानिदेशक कार्यालय को देंगे। सर्वे रिपोर्ट और बीएसए की रिपोर्ट का मिलान कर उसका सत्यापन किया जाएगा।
------------
महानिदेशक की ओर से थर्ड पार्टी सर्वे कराने का निर्देश जारी किया गया है। कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों सर्वे होगा। जिससे हकीकत सामने आ सके।
- अंजली अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी