फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   muhrram

रोक के बाद भी ताजिए लेकर निकले लोगों को पुलिस ने दौड़ाया

Sun, 30 Aug 2020 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
muhrram
कश्मीरी गेट चौराहे के पास लोगों द्वारा ताजिया और अलम लाने पर पुलिस द्वारा वापस लौटाने के बाद नगला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते ताजियों के दफन करने पर प्रतिबंध था। प्रतिबंध के बावजूद साठ फुटा रोड, कश्मीरी गेट से कुछ युवक ताजियों को ठेलों में रखकर दफन करने निकले तो पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते ताजिये लेकर आने वाले युवक लौट गए। इधर, पूरे दिन पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी शहर में राउंड लेते रहे। हालांकि मुख्य आयोजकों ने कोई जुलूस नहीं निकाला।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन और आयोजकों द्वारा जुलूस नहीं निकालने की अपील के बावजूद रविवार दोपहर करीब 12 बजे साठ फुटा रोड और कश्मीरी गेट से युवक ताजियों को ठेल, ढकेल पर रखकर शीशग्रान कब्रिस्तान में दफन करने पहुंच गए। मोहल्ले के संभ्रांत नागरिकों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष उत्तर हरवेंद्र मिश्रा, दक्षिण श्याम सिंह, रसूलुपुर प्रमोद मलिक एवं रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने ताजियों को लाने वाले युवकों को लौटा दिया। माइक से चेतावनी दी यदि कोई जुलूस निकाला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य रास्ते से लौटने के बाद युवक गलियों से होकर ताजियों को बाहर रोड पर लाने लगे। इस पर पुलिस ने युवकों को खदेड़ दिया आखिरकार युवक लौट गए। इसके बाद पुलिस ने हर चौराहे पर सख्ती बढ़ा दी। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ शहर के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्षेत्र में राउंड लेते रह्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर चौराहे पर मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के बीच ताजियों के जुलूस को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स रविववार सुबह से सक्रिय रही लेकिन नई आबादी क्षेत्र के जुलूस निकलने की जानकारी होते ही पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी।
घरों पर गम मनाने के साथ बांटा गया तबर्रुख
फिरोजाबाद। हजरत इमाम हुसैन की शहादत का गम घरों पर मनाया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में इस दौरान जगह-जगह तबर्रुख (प्रसाद) का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed