{"_id":"68cb7545e34b7616500b0182","slug":"msme-for-bharat-a-national-dialogue-on-opportunities-and-challenges-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSME For Bharat: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों पर एमएसएमई फॉर भारत मंथन आज, जुटेंगे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSME For Bharat: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों पर एमएसएमई फॉर भारत मंथन आज, जुटेंगे उद्यमी
Thu, 18 Sep 2025 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:28 AM IST
सार
MSME For Bharat Conclave In Firozabad: फिरोजाबाद में आज एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन होगा, जिसमें मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ उद्योगों की चुनौतियों व अवसरों पर मंथन करेंगे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य रोजगार सृजन और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
MSME For Bharat
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की चुनौतियों, संभावनाओं और उनके भविष्य पर परिचर्चा और नये अवसरों की तलाश के लिए एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम आज आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम आगरा हाईवे स्थित राजा का ताल के समीप होटल पेराडोर में होगा।
यूपी के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह इसमें मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावा कमिश्नर आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, जीएम डीआईसी संध्या यादव व अन्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम उद्यमियों, उद्योग जगत के दिग्गजों, सरकारी अधिकारियों और विभिन्न विशेषज्ञों के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करना है। इस मंथन का लक्ष्य एमएसएमई क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय रोडमैप और नीतियां तैयार करना है।
इसमें उन चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी जो इस क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, एमएसएमई क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में विनिर्माण, व्यापार, सेवा, इनोवेशन, महिला उद्यमी और अन्य श्रेणियां शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को नए समाधान और अवसरों से अवगत कराना है।