{"_id":"58863f9a4f1c1ba333cf41cd","slug":"mrslganj-the-navagraha-temple-altars-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरसलगंज के नवग्रह मंदिर में वेदियों की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरसलगंज के नवग्रह मंदिर में वेदियों की स्थापना
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
मरसलगंज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।
दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर, मरसलगंज में वेदी शिलान्यास समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधिविधान एवं अनुष्ठानों के साथ नौ वेदियों पर 24 तीर्थंकरों की मूर्तियों की स्थापना की गई। समारोह की शुरुआत संजय जैन पीआरओ ने मंगलाचरण के साथ की। मुख्य मूल नायक भगवान मुनि सुव्रतनाथ की वेदी का शिलान्यास विनोद कुमार जैन मिलेनियम ने किया। प्रथम संयुक्त वेदी का शिलान्यास कुसुम जैन, हनी जैन, राजबहादुर जैन ने किया। द्वितीय संयुक्त वेदी का शिलान्यास का सौभाग्य चक्रेश जैन, जेके जैन, महावीर प्रसाद जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा विरागमति माताजी के मुखारविंद से हुई। संचालन सतेंद्र जैन साहू ने किया। जयकुमार जैन ने आभार व्यक्त किया। ज्योति जैन, बलवीर जैन, निर्मला जैन, शुभा जैन आदि उपस्थित रहे।
26 जनवरी को चढे़गा लाड़ू
भगवान ऋषभदेव का निर्वाणोत्सव मरसलगंज में 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर लाड़ू चढ़ाया जाएगा। यह जानकारी सतेंद्र जैन साहू ने दी।
विज्ञापन
26 जनवरी को चढे़गा लाड़ू
भगवान ऋषभदेव का निर्वाणोत्सव मरसलगंज में 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर लाड़ू चढ़ाया जाएगा। यह जानकारी सतेंद्र जैन साहू ने दी।