{"_id":"68d97ace00e20460d50b36ca","slug":"mp-akshay-kumar-on-i-love-mohammed-its-not-wrong-to-love-your-god-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-157283-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आई लव मोहम्मद पर बोले सांसद अक्षय - अपने भगवान से प्यार करना गलत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आई लव मोहम्मद पर बोले सांसद अक्षय - अपने भगवान से प्यार करना गलत नहीं
विज्ञापन
टूंडला में वार्ता करते सांसद अक्षय यादव
टूंडला। समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव ने रविवार को एटा रोड पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने भगवान से प्यार करता है, तो उसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कृष्ण भगवान पसंद हैं तो वह आई लव कृष्ण जी भी कह सकते हैं और इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर सवाल किया गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, उनके हाथों में आई लव मोहम्मद का पोस्टर देकर अराजकता फैलाई जा रही है, तो सांसद अक्षय यादव ने भाजपा सरकार पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कॉपी-किताबें खींचने का काम यदि किसी ने किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जो स्कूल पहले खुले थे, उन्हें बंद करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मूल मुद्दों, जैसे शिक्षा और रोजगार पर चर्चा नहीं करती है, बल्कि लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।
विज्ञापन
आजम खान के बसपा में जाने की अफवाहों पर उन्होंने कहा कि बीजेपी डर गई है, इसलिए फालतू की बातें की जा रही हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। इससे पूर्व उन्होंने सांसद निधि से बनी सड़क का शिलान्यास और सपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव महाराज सिंह धनगर, संदीप यादव, चंद्रवीर सिंह, उदयवीर पौनियां, गजराज सिंह, अमित सिंह, भोला यादव, मीना राजूपत, ममता निषाद आदि उपस्थित रहे।