{"_id":"625b0c3220928c7a4f5b09bc","slug":"mouth-blowing-units-firozabad-news-agr530495878","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउथ ब्लोइंग उत्पादों की बढ़ी कीमतें सप्लायर्स के लिए बनीं मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउथ ब्लोइंग उत्पादों की बढ़ी कीमतें सप्लायर्स के लिए बनीं मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउथ ब्लोइंग उत्पादों की बढ़ी कीमतें सप्लायर्स के लिए बनीं मुसीबत
फरवरी-मार्च के आर्डर की दरें बढ़ाने को तैैयार नहीं दूसरे जिलों व प्रदेशों के कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माउथ ब्लोइंग कारखानों में कामकाज पटरी पर लौट रहा है। हालांकि घरेलू बाजारों में कांच उत्पादों में 15 रुपये प्रतिकिलोग्राम की वृद्धि सप्लायर्स के मुसीबत बन गई हैं। कारण कि दूसरे प्रदेशों व जिलों के कांच कारोबारी पुराने आर्डरों की कीमतों को संशोधित करने को तैयार नहीं हो रहे। सप्लायर्स के अनुसार, पांच करोड़ की लागत वाले पुराने आर्डरों की कीमतें संशोधित नहीं हो पा रही हैं।
मुरादाबाद,सहारनपुर,दिल्ली, मुंबई, इंदौर और कोलकाता कांच कारोबार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण शहर हैं। देश के इन महानगरों से देश के अन्य छोटे-बड़े शहरों, मेला, हॉट आदि में कांच उत्पादों की सप्लाई होती है। यहां के कारोबारी पुराने आर्डर के मूल्य संशोधित करने को तैयार नहीं हो रहे। कांच सप्लायर्स की मानें तो नवरात्र,रमजान के बाद शादी-सहालग और मेला-हॉट जैसी गतिविधियां तेज होने की संभावना के कारण फरवरी-मार्च में करीब पांच करोड़ के आर्डर मिले थे। जिन्हें पूरा कराने से पूर्व दरें संशोधित कराने को कड़ी मशकत करनी पड़ रही है।
------
कांच उत्पादों की दरें प्रतिमाह
दिसंबर - 28 से 30
जनवरी - 40
फरवरी मे-45
मार्च -50
अप्रैल 62 से 65
(सप्लायर्स द्वारा उपलब्ध कराईं गईं दरें रुपये प्रतिकिलोग्राम)
दो अप्रैल से पहले तक माउथ ब्लोइंग कांच उत्पादों की कीमत औसतन 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम थी। कारखानेदारों द्वारा हाल में की गई। 15 रुपये प्रतिकिलोग्राम की बढ़ोत्तरी के कारण कांच उत्पादों की कीमत अब 60 से 65 रुपये हो गई है। फरवरी-मार्च में भी कारखानेदारों के स्तर पर दो बार में दस रुपये की वृद्धि की गई। दो माह के दरम्यान हुई 25 रुपये की वृद्धि को बाहरी ग्राहक स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
- छोटे सिंह अध्यक्ष ग्लास सप्लायर्स एसोसिएशन
-देश के घरेलू बाजार में कांच उत्पाद को तैयार कराने एवं सप्लाई के बीच अमूमन पांच से दस रुपये तक का अंतर होता है। जिसमें पैकिंग,टूट-फूट एवं श्रमिक खर्चा आदि सभी का खर्च शामिल होते हैं। माउथ ब्लोइंग उत्पादों की दरों 15 रुपये की प्रति किलोग्राम की वृद्धि के कारण मुनाफा होना तो दूर जेब से लागत लगानी पड़ेगी।
- कैलाश शर्मा कांच उत्पादों के सप्लायर