फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother's death, family created ruckus

Firozabad News: प्रसूता की मौत, परिजन ने जमकर किया हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mother's death, family created ruckus
प्रसूता की मौत, परिजन ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन

बच्चे को जन्म देने के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप,
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गांव सोहिलपुर गुरिया निवासी गर्भवती प्रियंका (35) नौ महीने का समय पूरे होने पर दर्द उठने लगा। परिजन ने रविवार रात महिला को सिरसागंज के ही आरआर क्लीनिक में भर्ती करा दिया। जहां देर रात महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजन ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने डाक्टर को मौके पर बुलाया। इससे पहले कि डाक्टर कुछ समझ पाते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामा होते ही डाक्टर और अस्पताल का स्टाफ अस्पताल से भाग गया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed