फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother kept wandering with Lal on her back, leave alone treatment, stretcher not found

Firozabad News: लाल को पीठ पर लेकर भटकती रही मां, उपचार तो दूर, नहीं मिला स्ट्रेचर

Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother kept wandering with Lal on her back, leave alone treatment, stretcher not found
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य मंत्री आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे कर रहे हैं, लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी इन दावों पर पलीता लगाने का काम कर रही है। सरकारी ट्रामा सेंटर में एक मांं अपने लाड़ले को पीठ पर लेकर उपचार कराने के लिए भटकती रही। उपचार तो दूर उसे यहां स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। सरकारी ट्रामा सेंटर में हर समय अव्यवस्थाओं का अंबार रहता है। पिछले महीने जब आगरा कमिश्नर का दौरा हुआ था तब यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर कर दिया गया था। शनिवार को हिमांयूपुर निवासी एक महिला अपने बेटे सर्वेश को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर आई थीं। बालक के पैर में गंभीर चोट थी। महिला को यहां उपचार तो छोड़ो स्ट्रेचर भी नसीब नहीं हो सका। जबकि अफसरों का हर बार यही कहना रहता है कि यहां हमेशा स्ट्रेचर और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे हैं। लेकिन उस समय स्ट्रेचर और स्वास्थ्य कर्मचारी कहां गए थे।
विज्ञापन



अस्पताल प्रांगण में स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर में स्ट्रेचर के साथ सभी सुविधाएं हैं। कुछ लोग जबरन बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें भी स्ट्रेचर दिख रहे हैं। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस स्वशाषी मेडीकल कालेज फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed