फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More than 100 sick with dengue and viral in village Dhawara and Nagla Faujdar

गांव धवारा और नगला फौजदार में डेंगू और वायर का भयंकर प्रकोप, 100 से ज्यादा मरीज चपेट में

Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
More than 100 sick with dengue and viral in village Dhawara and Nagla Faujdar
फिरोजाबाद/फरिहा। सौ शैय्या अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों की संख्या कम दिखाकर स्वास्थ्य विभाग शासन की वाहवाही लूट रहा है, जबकि देहात क्षेत्र में भयंकर स्थिति है। डेंगू और वायरल से सैकड़ों लोग बीमार हैं। निजी चिकित्सक और मोहल्ला क्लीनिक के अलावा आसपास जिलों के अस्पताल जनपद के मरीजों से फुल चल रहे हैं। कस्बा फरिहा के समीपवर्ती गांव धवारा और नगला फौजदार में घर-घर चारपाइयां बिछ़ी हुई हैं। इन गांवों में सौ से ज्यादा मरीज डेंगू और वायरल से पीड़ित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगला फौजदार में एक बार टीम आई है। 10 से 15 मिनट रुकने के बाद टीम चली गई। इधर गांव धवारा में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। लोग प्राइवेट चिकित्सकों पर इलाज कराने को मजबूर हैं। कई मरीज तो आगरा के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जबकि सौ शैय्या अस्पताल और सीएचसी पर मरीजों की संख्या न के बराबर हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप काबू में आने की रिपोर्ट भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed