{"_id":"5f8f28008ebc3e9bf851fd1c","slug":"mokdrile-firozabad-news-agr46448571","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड एवं गेल इंडिया की टीम ने सीएनजी पंप पर आग लगने की घटना का किया मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रिगेड एवं गेल इंडिया की टीम ने सीएनजी पंप पर आग लगने की घटना का किया मॉकड्रिल
माकड्रिल के दौरान सीएनजी पंप पर आग की सूचना पर पहुंचे सीएफओ जशवीर सिंह,एसएचओ अनूप कुमार तिवारी एक
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। मंगलवार को दोपहर थाना रामगढ़ के तहत राजा का ताल के समीप स्थित मिश्रा फिलिंग स्टेशन पर गेल की टीम ने सीएनजी पंप पर आग लगने की घटना का मॉकड्रिल किया। इस दौरान गेल इंडिया के साथ फायर विभाग की टीमों के साथ सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
मॉकड्रिल के दौरान मिश्रा फिलिंग स्टेशन स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर आग लगने का संदेश अफसरों को दिया। इस पर सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) जसवीर सिंह, एफएसओ लाखन सिंह के साथ गेल इंडिया के फायर ऑफिसर गणेश दीक्षित सहित उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग लगने वाले स्थान पर गैस ब्रेक करने के साथ ही आग लगने पर कैसे बचाव करना है इसकी जानकारी स्टाफ को दी। मॉकड्रिल के दौरान सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान तीन कमियां रहीं। एक आग लगने की घटना सीधे कंट्रोल रूम को देनी चाहिए लेकिन उन्होंने अफसरों को फोन किया। इससे घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हो सकती है। दूसरा पेट्रोल पंप पर फायर टीम पहुंचने से पूर्व तक स्टाफ द्वारा वहां मौजूद फायर एक्यूपमेंट (आग बुझाने के संसाधनों) का उपयोग नहीं किया। तीसरा कोई स्टाफ यदि घायल हो जाए तो उसके फस्टएड (प्राथमिक उपचार) की कोई व्यवस्था नहीं थी। इन कमियों के बारे में गेल के स्टाफ को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।