फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLC election

विधानपरिषद चुनाव: 39 केंद्रों के 52 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
MLC election
फिरोजाबाद। शिक्षक एवं स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव के लिए एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले के 52 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। हालांकि जिले में बूथ संख्या बढ़ाने के जिला निर्वाचन विभाग के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग का अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक खंड विधायक पद के लिए जिले में कुल 39 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर स्नातक खंड पद के लिए 26 और खंड शिक्षक पद के लिए होने वाले मतदान के लिए 11 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रकोप से बचाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से उपरोक्त केंद्रों पर 15 नए मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए निर्वाचन आयोग से भेजा था। एडीएम ने बताया कि मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की स्वीकृति अथवा अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब सभी 39 मतदान केंद्रों पर स्नातक खंड पद पर मतदान के लिए 41 बूथ और शिक्षक खंड पद पर मतदान के लिए 11 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed