{"_id":"3abcdd7c7211943ff2e7225e34cfcd1d","slug":"mla-reports-against-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर ब्लाक के कार्यकर्ता सम्मेलन को छपे पोस्टर को लेकर ब्लाक प्रमुख पति और विधायक प्रतिनिधि के बीच ग्राम लोहरई में विवाद हो गया। ब्लाक प्रमुख पति ग्या प्रसाद सोमेश की तहरीर पर नगला खंगर पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप उर्फ छोटू के खिलाफ गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा एससीएसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत को सौंपी है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के मदनपुर निवासी ग्याप्रसाद सोमेश ने थाना नगला खंगर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मदनपुर ब्लाक प्रमुख के पति तथा सपा के कार्यकर्ता हैं। ब्लाक में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा निर्धारित 16 फरवरी को होने वाले सम्मेलन की सफलता को जनसंपर्क कर रहे थे। 13 फरवरी को शाम करीब पांच बजे ग्राम लोहरई निवासी उमेश यादव की बेटी के शादी समारोह वह भतीजे सत्यवीर सनी पुत्र अशोक एवं चालक जीतेश कुमार निवासी सूरजपुर के साथ गए थे।
शादी समारोह में विधायक सिरसागंज के पुत्र और उनके प्रतिनिधि विजय प्रताप उर्फ छोटू भी मिल गए। वहां उन्होंने सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन के छपे कार्ड एवं पोस्टर पर आपत्ति जताई। सोमेश का कहना है कि इस पर विधायक का फोटो न होने पर वह भड़क गए। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की, गांव-गांव पिटवाने एवं जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष नगला खंगर ने कहा कि ब्लाक प्रमुख पति ग्याप्रसाद सोमेश की तहरीर पर विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप उर्फ छोटू के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत को सौंपी है।