फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   missing student found at Tundla station who missed from kanpur station

कानपुर स्टेशन से लापता छात्रा टूंडला में मिली

Thu, 05 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
 होली पर भीड़ के चलते कानपुर स्टेशन पर मौजूद एक छात्रा परिवारीजनों से बिछड़ गई। यही नहीं वह गलत ट्रेन में सवार हो गई। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। बाद में पुलिस की मदद से उसे टूंडला में उतार परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

कानपुर के थाना काकादेव के 117 सर्वोदय नगर निवासी विनोद कुमार वर्मा कानपुर रेलवे स्टेशन पर परिवार सहित अपने पैतृक गांव जाने के लिए बुधवार देर रात ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। उनकी 12 वर्षीय पुत्री सोनाली वर्मा भी पिता के साथ स्टेशन पर खड़ी हुई थी। ट्रेन आने के दौरान स्टेशन पर भीड़ की अधिकता के चलते सोनाली परिजनोें से बिछड़ गई। इस बीच कानपुर रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी विक्रमशिला एक्सप्रेस में वह गलती से सवार हो गई। जबकि परिजन उसे कानपुर रेलवे स्टेशन पर ही तलाशते रह गए। जब विनोद को पुत्री का पता नहीं चला तो उन्होंने जीआरपी को जानकारी दी। सोनाली की तलाश के लिए टूंडला, इलाहाबाद व लखनऊ जीआरपी थानों को चेकिंग के आदेश दिए गए। सूचना पर टूंडला जीआरपी स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग में लग गई। पुलिस ने विक्रमशिला एक्सप्रेस में बैठी सोनाली से पूछताछ की तो वह फफक पड़ी। इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रेन से उतार परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिवारीजन भी टूंडला स्टेशन पहुंच गए। परिवारीजनों को देख छात्रा उनसे लिपट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed