{"_id":"6374d7d2c548dc18e748cab2","slug":"miscreants-riding-pulsar-looted-jewelery-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: पल्सर सवार बदमाशों ने महिला से लूटे आभूषण, सरेराह दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: पल्सर सवार बदमाशों ने महिला से लूटे आभूषण, सरेराह दिया वारदात को अंजाम
Wed, 16 Nov 2022 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 PM IST
सार
थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़िता की तरफ से तहरीर आने पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Loot demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के स्टेशन रोड स्थित पत्थर वाली गली में बाइक सवार दो बदमाश दिन दहाड़े महिला से मंगलसूत्र व चेन लूटकर ले गए। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साथ आई थी फिरोजाबाद
इटावा के गांव हरदोई निवासी शिवानी गुप्ता का मायका दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला करबला स्थित कुंदल टाकीज के पास है। शिवानी अपने भाई अंशुल गुप्ता के साथ ससुराल से फिरोजाबाद आई थी। बस स्टैंड से ऑटो द्वारा रेलवे रोड तिकोनियां पर पहुंची थी। यहां से बहन भाई पैदल घर जा रहे थे। पीड़िता भाई के साथ पत्थर वाली गली स्थित श्याम ग्लास के पास पहुंची थी। तभी एक पल्सर बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे। पीड़िता और उसका भाई कुछ समझ पाता। तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने शिवानी के गले पर हाथ मारते हुए उसके गले में पड़ी सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ लिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
लूट की वारदात के बाद पीड़िता और उसके भाई ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाशों के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़िता की तरफ से तहरीर आने पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन