{"_id":"61bcdff188ff6a6cba340d78","slug":"misbehave-with-upper-city-commissioner-firozabad-news-agr518221925","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर नगर आयुक्त ने पार्षद और उसके साथी के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर नगर आयुक्त ने पार्षद और उसके साथी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य (पार्षद) मुन्नेंद्र यादव द्वारा अपर नगर आयुक्त के साथ की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम हुई घटना के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश देखा गया। वहीं, अपर नगर आयुक्त द्वारा पार्षद मुन्नेंद्र यादव और सुभाष यादव के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
ढोलपुरा स्थित नगला मोती क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 15वें वित्त की धनराशि से सड़क का निर्माण कराया गया था। कार्यदाई संस्था को भुगतान करने से पूर्व नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय जांच को पहुंचे थे। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय द्वारा जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त से सौंपी जाती। इससे पूर्व पार्षद मुन्नेंद्र यादव, अपने साथी सुभाष यादव और उपसभापति योगेश शंखवार के साथ अपर नगर आयुक्त के कक्ष में पहुंच गए। जांच को लेकर विवाद होने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बीच उपनगर आयुक्त संतोष यादव के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराने के साथ ही पार्षद मुन्नेंद्र यादव, सुभाष यादव और उपसभापति को कक्ष से बाहर कर दिया। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने बताया कि नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराते हुए पार्षद मुन्नेंद्र यादव, सुभाष यादव के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है।