फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Millions of household goods and cash stolen

घर से लाखों का सामान व नकदी चोरी

Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला इंद्रानगर स्थित सूने घर में अज्ञात चोरों ताले चटका दिए। चोर मकान से लाखों रुपये का सामान, नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। मकान स्वामी ने मामले की पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता गुरुवार को दिल्ली में शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर ताला लगा था। शुक्रवार जब उनका पुत्र सुमित गुप्ता घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे देख वह दंग रह गया। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। चोरी की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुमित के अनुसार घर में रखे करीब 30 मोबाइल फोन, 34 हजार रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक दर्जन चांदी के सिक्के आदि चोरी कर ले गए। उसका कहना है कि मोबाइल की दुकान का सामान वह घर पर रखता है। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। सुमित ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed