{"_id":"0f17f03d906f11ffa1736cd8b896af89","slug":"millions-affected-by-floods-in-chennai-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में आई बाढ़ से करोड़ों का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई में आई बाढ़ से करोड़ों का कारोबार प्रभावित
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में आई बाढ़ से जिले का करोड़ों का चूड़ी और ग्लास कारोबार प्रभावित हुआ है। जो माल भेजा गया वह बारिश में बर्बाद हो गया और जो ट्रकों में लदा खड़ा है उससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टर और उद्यमी परेशान हैं। माल लेकर गए कई चालक और परिचालक भी चेन्नई में फंसे हैं।
अमर उजाला की टीम ने चेन्नई व अन्य शहरों में माल भेजने वाले कुछ उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टरों से वहां के हालात पर चर्चा की तो बोले कि अभी हालात सुधरने में छह माह लगेंगे। माल बर्बाद हुआ साथ ही भुगतान भी अटकेगा। तमिलनाडु में चेन्नई, मद्रास में सबसे अधिक कांच की चूड़ी व ग्लास आइटमों की बिक्री होती है। इसके बाद कोयबंटूर, मदुरै, सेलम सहित आसपास के क्षेत्रों में भी कांच के आइटमों की डिमांड रहती है। फीरोजाबाद से कांच की चूड़ियां, ग्लास व डेकोरेशन का भारी मात्रा में माल जाता है। नेपाल में आंदोलन के चलते अभी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। अब तमिलनाडु की तबाही कांच उद्योग की मुश्किलें बढ़ा रही है।
तिरुपति बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी दीपक शर्मा का कहना है कि बाढ़ के चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सभी वाहनों में पानी भरने से माल खराब हुआ है।
विज्ञापन
- फीरोजाबाद हाईवे कैरियर के स्वामी वली मोहम्मद ने कहा कि बारिश से चेन्नई गए सैकड़ों वाहन फंस गए। इसके कारण अब माल भेजने को लोग तैयार नहीं हैं। काम पूरी तरह से ठप हो गया।
- मुरगन ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्वामी राजनरायन गुप्ता ने कहा कि चेन्नई में बारिश के चलते यहां चूड़ी, ग्लास, आलू की लोडिंग पूरी तरह बंद हो गई। फीरोजाबाद के 100 से अधिक ट्रक व अन्य वाहन बाढ़ में फंसे हैं। दर्जनों की संख्या में ट्रकों व अन्य वाहनों में माल भरा है।
चेन्नई में की बाढ़ से चूड़ी का व्यापार प्रभावित हुआ है। फीरोजाबाद के छोटे-बड़े करीब 500 व्यापारी तमिलनाडु में चूड़ी का कारोबार करते हैं। इससे करोड़ों का व्यापार प्रभावित है।
हनुमान प्रसाद गर्ग, डायरेक्टर दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट
कांच उद्योग के लिए तमिलनाडु बहुत बड़ी बेल्ट है। फीरोजाबाद से चूड़ी व ग्लास का काफी माल जाता है, औसतन 200 से 250 करोड़ तक का कारोबार सालाना है। जल्द हालात सामान्य नहीं हुए तो आगे आने वाले पोंगल के त्योहार पर भारी नुकसान होगा।
राजकुमार मित्तल, अध्यक्ष यूपीजीएमएस
बारिश ने कांच उद्योग को करोड़ों की चपत लगाई। चेन्नई, मद्रास सहित तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में माल का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। भारी तबाही से करोड़ों रुपये का भुगतान अटकेगा। कांच उद्योग को हुए नुकसान से उबरने में छह माह लगेंगे।
हेमंत अग्रवाल बल्लू, प्रमुख उद्यमी