{"_id":"62965c0a94579c137a0d2379","slug":"milawat-khori-firozabad-news-agr535392959","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी की पैकिंग में बेचा जा रहा था मिलावटी नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी की पैकिंग में बेचा जा रहा था मिलावटी नमक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी कंपनी की पैकिंग में बेचा जा रहा था मिलावटी नमक
शिकायत के बाद थोक विक्रेता पर केस दर्ज, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी पैकेट को नकली बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में एक दुकान पर नामचीन नमक कंपनी की पैकिंग में मिलावटी नमक बेचा जा रहा था। खरीदार ने पैकेट को देखकर शक होने पर दुकानदार से शिकायत की। इस आधार पर थाना रसूलपुर में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी जांच में पैकेट को नकली बताया है।
बीते दिनों सुहागनगरी के हिमांयूपुर में नकली काला नमक की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। अब सफेद नमक का काला कारोबार भी पकड़ में आया है। रसूलपुर थाना क्षेत्र में फुटकर विक्रेता आशीष गुप्ता ने दो दिन पूर्व 28 मई को बासू खान की दुकान से एक नामचीन कंपनी के नमक खरीदा। उन्होंने दो गत्ते नमक के लिए दो हजार रुपये अदा किए। दुकान में बिक्री के दौरान उस दिन से ही ग्राहकों की शिकायत आने लगी। तब जाकर थोक विक्रेता बासू खान को पैकेट वापस किया तो थोक विक्रेता ने पैकेट वापस करने से मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हुआ। इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी व रसूलपुर थाना पुलिस को दी। नमक का पैकेट देखने में असली पैकेट के समान था। मगर, नमक की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई थी।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि टीम ने भी असली नमक जैसे दिखने वाले पैकेट को देखकर चौक गई। परंतु गहराई से जांच में पता चला कि कंपनी के बैच नंबर एजी, जीजेड, एसए से शुरू होते है, जबकि इस पर जेडएल अंकित हैं। प्रयोग करने की तिथि नहीं लिखी है। पैकिट के दोनों तरफ हरा शाकाहारी का निशान है। नामचीन कंपनी के नमक के पैकेट में एक तरफ ही ऐसा होता है। नकली नमक थोड़ा मोटा पिसा है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमक का गुणवत्ता जांच हेतु नमूना भेज दिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। खाद्य विभाग जांच कर पैकिंग के स्थान का पता लगा रहा है। रसूलपुर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।