फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mentally disturbed, youth commits suicide after being cut from train

मानसिक रुप से परेशान, युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Mon, 21 Feb 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed, youth commits suicide after being cut from train
मक्खनपुर। मानसिक रुप से परेशान चल रहे युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन

गांव जेवडा निवासी 27 वर्षीय ब्रजेश पिछले कई माह से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। ब्रजेश पर दो बच्चे भी है। कुछ दिन पूर्व परिजन उसको मेंहदीपुर बालाजी भी ले गए थे। लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। रविवार शाम को वह बाइक लेकर घर से निकला। इसके बाद नहीं लौटा। विजयपुरा फाटक के पास बाइक खड़ी कर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जितेंद्र के घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए विजयपुरा रेलवे फाटक के समीप पहुंचे। यहां उसकी बाइक मिलने के साथ ही शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो परिजन में कोहराम मच गया। मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। परिजन कुछ दिन पूर्व उसको मेंहदीपुर बालाजी से दिखाकर लौटे थे। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed