{"_id":"5dd975268ebc3e547a44a6c8","slug":"men-died-in-gujrat-firozabad-news-agr416588742","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गुजरात में करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गुजरात में करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के खेरिया सिकमी फरीदा निवासी युवक की गुजरात के राजकोट में डेयरी पर हलवाई का काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों को शव के आने का इंतजार है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उधर, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
थाना खैरगढ़ के खेरिया सिकमी फरीदा निवासी रूमाल सिंह बघेल (25) पुत्र अवधेश कुमार बघेल दीपावली पर गुजरात के राजकोट के शाफर में धारेश्वर डेयरी फार्म पर हलवाई की ठेकेदारी काम करने को गया था। परिजनों को सूचना दी गई कि रूमाल सिंह को शुक्रवार शाम करंट लग गया था। उसे शिवलिंग हॉस्पिटल गुजरात ले जाया गया। उपचार के दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी मौत की सूचना पाकर पत्नी संगीता देवी एवं मां सूरजमुखी देवी की तबियत खराब हो गई है। रूमाल सिंह का एक डेढ़ वर्षीय बेटा रितिक भी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता अवधेश कुमार बघेल मजदूरी करते हैं। दो छोटे भाई प्रताप सिंह एवं थान सिंह हैं। उधर, मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे के मालिक ने उन्हें पहले कोई सूचना नहीं दी। बल्कि पोस्टमार्टम कराने के बाद ही सूचना दी। उन्होंने कहा कि बेटे का करीब 80 हजार के करीब रुपया मालिक पर बकाया था। उनके बेटे का शव रविवार को लाया जाएगा।
विज्ञापन
वापस आ गई थी पत्नी
खैरगढ़। ग्रामीणों ने बताया रूमाल सिंह हलवाई के काम की ठेकेदारी का काम करता था। खुद ठेका लेकर गांव के युवकों को अपने साथ बुलाकर ले जाया करता था। इस दीपावली पर उसकी पत्नी संगीता, बेटा गांव लौट आए थे। जबकि रूमाल सिंह वहीं रुक गया था।