फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Memorandum handed over farmers' problems

किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 18 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Memorandum handed over farmers' problems
गन्ना किसानों की समस्या एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों की समस्या का समाधान कराने को लेकर नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन को एडीएम कमेंद्र सिह को सौंपा।
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी जिला मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिलों पर बकाया है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। इससे किसान परेशान हैं। प्रदेश सचिव शफाअत खान एवं प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया प्रदेश सरकार अपना रही है। अभी तक किसानों को मुआवजा की फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, हाजी सईद पटेल ने कहा कि किसानों को चेक देने के नाम पर लेखपालों ने सुविधा शुल्क वसूला है। सदर तहसील क्षेत्र में एक चैक 18 हजार के स्थान 1800 का बना दिया। मुआवजा व बकाया भुगतान की मांग करने वालों में केशव देव, प्रेमशंकर शर्मा, उमाकांत पचौरी, सतीश अग्रवाल, रामनाथ यादव, अरशद कुरैशी, कल्पना चौहान, माया गुप्ता, राधे श्याम बघेल, मुन्नू तैलंग, नूरुल हुदा, लाला राइन, कन्हैया तिवारी, प्रशांत तिवारी, जहीर खाकसार, एसएम सुबूर अली, विजय शर्मा, मयंक गोयल, नबाव कुरैशी, रईस पाल सिंह, आकाश उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed