फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mega solution camps organized at power stations, 35 out of 42 complaints resolved

Firozabad News: बिजलीघरों पर लगे मेगा समाधान शिविर, 42 में से 35 शिकायतों का निस्तारण

Mon, 22 Sep 2025 08:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mega solution camps organized at power stations, 35 out of 42 complaints resolved
विद्युत कार्यालय सुहागनगर में विद्युत बिल ठीक कराते एसडीओ।स्त्रोत: विद्युत विभाग
- बिल संशोधन और खराब मीटर की सबसे अधिक आईं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को जिले के सभी बिजली घरों पर मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शिविर में उपभोक्ताओं की ओर से सबसे अधिक शिकायतें बिल संशोधन और खराब मीटरों को लेकर आईं। कुछ मामलों में मीटर रीडिंग की त्रुटि, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ता परेशान नजर आए। विद्युत विभाग के एक्सईएन कालीचरन ने बताया कि मेगा शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं और संबंधित मामलों में तुरंत कार्यवाही की गई। शेष बची शिकायतों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन



खैरगढ़ में 50 शिकायतों का हुआ निस्तारण

खैरगढ़। यूपी सरकार के निर्देशानुसार खैरगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मेगा समाधान कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विद्युत बिल संबंधी समस्याओं, बकाया भुगतान और मीटर त्रुटियों से जुड़े करीब 50 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अवर अभियंता लोकेंद्र पाठक के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित हुआ। जरौली, नयावास, शेखपुरा, बिजौली, लालई, खरगपुर व जखारा गांवों से उपभोक्ता पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed