फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting,nagar negam

हंगामेदार रही नगर निगम बोर्ड की बैठक, 387 करोड़ का बजट पास

Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meeting,nagar negam
हंगामेदार रही नगर निगम बोर्ड की बैठक, 387 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन

पार्षदों ने नगर निगम के अफसरों और मेयर पर मनमाने तरीके से कार्य कराने के आरोप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को जीवाराम हॉल में हुई। वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश होते ही हंगामा होने लगा। हंगामे और नोकझोंक के बाद सर्वसम्मति से 387 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। बैठक में पार्षदों ने नगर निगम के अफसरों और मेयर नूतन राठौर पर मनमाने तरीके से विकास कार्य कराने के आरोप भी लगाए। करीब एक घंटे कार्यवाही चली। इसी बीच आनन-फानन में राष्ट्रगान के बाद बैठक को समाप्त कर दिया गया। इससे भी पार्षद नाराज दिखे।
सदन की कार्यवाही मेयर नूतन राठौर की अध्यक्षता में करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई। लेखाधिकारी राजीव चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही पार्षद दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने बजट को पास कर दिया, दूसरा गुट विरोध करने लगा। करीब दस मिनट चले हंगामे के बाद सर्वसम्मति से बजट को पास हो गया। इसके बाद पार्षदों ने समस्याओं को सदन के समझ रखना शुरू किया तो पार्षद अजय गुप्ता और पूनम शर्मा के बीच नोंकझोंक होने लगी। मामला बढ़ता देख अन्य पार्षदों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। नामित पार्षद उदय ठाकुर ने कहा कि जलकल विभाग में महापुरुषों की प्रतिमाएं रखीं हैं। इन्हें पिछली बैठक में लगवाने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक प्रतिमाएं नहीं लग सकी। नगर निगम प्रशासन महापुरुषों की प्रतिमाओं की अनदेखी कर रहा है। बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए वाहनों का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

शीतल खां जाने वाला मार्ग बदहाल, प्रस्ताव कर दि जाते हैं निरस्त
वार्ड 70 शीतल खां के पार्षद अब्दुल वहाब और वार्ड 69 राहीनगर के पार्षद कासिम सिद्दीकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कब्रिस्तान से शीतल खां को जाने वाला मार्ग पिछले बीस साल से बदहाल है। मार्ग निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव बनाकर दिया गया। हर बार प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। नगर निगम के अफसर मनमाने तरीके से विकास कार्य करा रहे हैं। सड़क का निर्माण न होने से बच्चे और महिलाएं गिरकर घायल होती है। इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। वार्ड नंबर दस नगला करन सिंह के पार्षद सोबरन सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में मनमाने तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं। जिन गलियों के प्रस्ताव बनाकर दिए गए। उनमें एक भी गली नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसम खाने की बात पर सदन में छा गई शांति
सदन में 387 करोड़ का बजट पास होते ही नामित पार्षद ब्रजेश प्रधान ने खड़े होकर कहा कि सभी लोग कसम खाएं कि विकास कार्य की धनराशि में से एक भी रुपया कमीशन का नहीं लेंगे। शहर के विकास पर जोर दिया जाएगा। इस पर सदन में मौजूद सभी लोग चुप्पी साध गए।

प्रत्येक वार्ड में पांच लाख रुपये से होंगे विकास
सदन की बैठक के दौरान मेयर नूतन राठौर ने कहा कि किसी भी पार्षद के साथ पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा। प्रत्येक पार्षद को उनके क्षेत्र में कार्य कराने के लिए पांच-पांच लाख रुपये के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। जिससे जनता को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed