{"_id":"5f1059e88ebc3e63725ae26b","slug":"meeting-firozabad-news-agr4506549181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पंद्रह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पंद्रह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कानपुर के विकास दुबे प्रकरण के बाद जिले की पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले में सक्रिय 15 अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। इनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अपराधी प्रदेश की पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। जिले में भी पुलिस हिस्ट्रीशीटरों को खोजने के लिए गांव-गांव एवं शहर की गलियों में दस्तक दे रही है। वहीं सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
बिकरू कांड के बाद से अब तक जिले में एक दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि जिले में सक्रिय 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने कहा यदि किसी भी मोहल्ले, गांव एवं क्षेत्र में कोई अपराधी सक्रिय है और उसे क्षेत्र की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है तो उनके मोबाइल नंबर 7467000666 पर व्हाट्सएप पर सीधे सूचना दें। उन्होंने कहा सूचना गोपनीय रखी जाएगी।