{"_id":"a2def90db5b4ba061cb8d36dec6b552e","slug":"medical-store-owner-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात साढ़े नौ बजे महावीर नगर गली नंबर पांच में मेडिकल स्टोर स्वामी राहुल जैन की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग होते ही दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। घटना को लेकर लोगों में जबरजस्त आक्रोश व्याप्त था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवारीजनों में युवक की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।
थाना दक्षिण के महावीर नगर गली नंबर तीन निवासी राहुल पुत्र भानुप्रताप जैन का गली नंबर पांच के समीप मेडिकल स्टोर है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक आ धमके। उन्होेंने आते ही राहुल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। तीन गोलियां रोहित के शरीर में जा धंसी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोलियां चलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। लोगों ने दौड़ लगाई तब तक बाइक सवार युवक भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवारीजन भी जिला अस्पताल आ गए। राहुल के शव को देख उनमें कोहराम मच गया। वह हत्याकांड की वजह नहीं बता सके हैं। उनका कहना है कि राहुल का किसी से झगड़ा नहीं था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।