{"_id":"05f8a5995a36c6f6821597e951a7891c","slug":"mdavli-tense-peace-psc-will-deploy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदावली में तनावपूर्ण शांति, पीएसी रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदावली में तनावपूर्ण शांति, पीएसी रहेगी तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत मदावली में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष का खौफ ग्रामीणों के दिल से निकल नहीं पा रहा है। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सता रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर प्रशासन ने गांव में शांति बहाली होने तक पीएसी तैनात कर दी है।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत मदावली में विगत शनिवार चुनाव के दौरान मदावली के प्रधान पद के प्रत्याशी साहब सिंह और गांव बदन सिंह निवासी शिव सिंह के समर्थकों में विवाद हो गया था। विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। चुनाव के अगले दिन दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट व फायरिंग में घायलों को उपचार के लिए फीरोजाबाद और टूंडला लाया गया लेकिन उपचार के दौरान घायल दीपक ने दम तोड़ दिया था। युवक की मौत से गांव में तनाव फैल गया। ऐसे में प्रशासन को पीएसी व कई थानों का गांव में फोर्स लगाना पड़ा। गांव में घटना के तीसरे दिन तनावपूर्ण शांति है। लोगों के दिलों में रविवार रात हुए खूनी संघर्ष का खौफ अभी भी बरकरार है। तनावपूर्ण स्थिति के मद्देजनर गांव में फोर्स तैनात है। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि गांव में शांति बहाली होने तक पीएसी कैंप करेगी।
खूनी संघर्ष में एक आरोपी पुलिस हिरासत में
टूंडला (ब्यूरो)। मदावली के चुनावी खूनी संघर्ष के एक हत्यारोपी विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी का आगरा स्थित अस्पताल में पुलिस हिरासत में उपचार कराया जा रहा है। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।