{"_id":"7f843fa674520f86ad2e5ea2a6997e41","slug":"matters-are-disclosed-pepole-self-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजग नागरिक स्वयं निपटाएं आपसी विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजग नागरिक स्वयं निपटाएं आपसी विवाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी ने शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों की बैठक कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार शाम नगर के पालीवाल हॉल में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ एसपी सिटी ने बैठक की। व्यापारियों और उद्योगपतियों से अपने आवास और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने कहा कि मोहल्ले और गांवों में होने वाले छोटे-छोटे विवादों को क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक थानेदार के साथ बैठकर निस्तारित करा दें। जाम और धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनको कोई समस्या है, तो वह गणमान्य नागरिक के साथ मुझसे मिलकर समस्या का निस्तारण करा सकते है। इस दौरान उन्होंने स्कूल संचालकों को चेतावनी दी कि जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हैं, वह अतिशीघ्र लगवा लें अन्यथा उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के प्रमुख मंदिर और मस्जिदों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की गई।