फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mathur vaishya mahasabha

सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाया जाएगा जयंती समारोह

Sat, 28 Dec 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mathur vaishya mahasabha
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की 132वीं जयंती विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग धूमधाम से मनाई जायेगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिला, बच्चों और युवाओं द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जायेगा। माथुर वैश्य धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक आशीष गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की 132वीं जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू जयंती समारोह में ध्वज गीत और हवन कार्यक्रम होगा। जिसमें माथुर वैश्य समाज के सभी लोग परिवार सहित भाग लेंगे।
विज्ञापन

11 बजे प्रसाद वितरण और साढ़े 11 बजे 75 वर्ष के उपस्थित सभी वरिष्ठ पुरुष एवं महिलाओं व दोपहर 12 बजे मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। इस श्रेणी में समाज के उन छात्रों को शामिल किया जायेगा जिन्होंने 75 प्रशित अंक इंटर में प्राप्त किए हों। इसके बाद पोस्टर मेकिंग, दुल्हन मेकअप, माथुर वैश्य बाल कलाकार एवं एकल नृत्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन मेंहदी या सलाद सज्जा, माथुर वैश्य फंडा प्रतियोगिता, टिक-टॉक, एकल नृत्य और मिस्टर और मिसेज माथुर वैश्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें 16 वर्ष से ऊपर की युवतियां एवं महिलाएं भाग ले सकेंगी। 31 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। वार्ता के दौरान वीरेंद्र गुप्ता, अभय गुप्ता, रोहित गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शिवांकित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed