{"_id":"64c15b7154abef56720dbb5c","slug":"married-woman-went-with-neighbor-husband-lodged-report-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-1395-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पड़ोसी के साथ गई विवाहिता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पड़ोसी के साथ गई विवाहिता, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 26 Jul 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शादी के कुछ समय बाद ही एक विवाहिता के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध हो गए। इसके साथ ही वह प्रेमी के साथ चली गई। मामले में पति ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषण ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय विवाहिता का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाहिता 16 जुलाई को प्रेमी के साथ चली गई। परिजन ने विवाहिता और पड़ोसी युवक की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी एवं उसके व भाई के लाखों रुपये के आभूषण भी साथ ले गई है। विवाहिता व पड़ोसी के नहीं मिलने पर पति ने 10 दिन बाद पत्नी के प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि सर्विलाइंस के माध्यम से विवाहिता व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन