फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married Woman Harassed for Dowry; FIR Registered Against Nine, Including Husband

Firozabad News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married Woman Harassed for Dowry; FIR Registered Against Nine, Including Husband
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव चिड़रई निवासी आरती ने अपने पति और ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का विवाह 21 जून 2022 को मथुरा के जनकपुर निवासी सतेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आरती का आरोप है कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। पति सतेंद्र, ससुर श्रीचंद्र, सास विद्यादेवी, जेठ रामवीर सिंह व विनोद कुमार, और जेठानी प्रेमवती व ऊषा देवी दहेज में दस लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरती के अनुसार, विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। हद तो तब हो गई जब 12 दिसंबर को नहाते समय जेठ के बेटे विश्वजीत उर्फ विष्णु ने अभद्रता की और शिकायत करने पर पूरे परिवार ने उसे पीटा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे जान से मारने और दूसरी शादी करने की धमकी देता है। महिला थाने में पति सतेंद्र, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और जेठ के बच्चों (प्रियंका व विश्वजीत) सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed