{"_id":"61f982b001281830a35bbd7a","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-firozabad-news-agr5229622117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
अंजलि - फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के ससुरालीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जिजौली निवासी संजय कुमार ने अपनी बेटी अंजली का विवाह सात दिसंबर 2020 को थाना दक्षिण क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर निवासी गौरव शर्मा के साथ किया था। गौरव दिल्ली में नौकरी करता है। मायके वालों का आरोप है कि बेटी गौरव के साथ दिल्ली जाना चाहती थी और गौरव उसे लेकर नहीं गया था। परिवार के सदस्य क्लेश करते थे। इसको लेकर अंजली परेशान रहती थी। अंजलि ने सोमवार रात फांसी लगा ली। कमरे को बंद करके वह शौचालय में गई और छत पर लगी सरिया पर कपड़े से फंदा लगाकर जान दे दी।
परिवार के सदस्यों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर कार्यवाहक चौकी प्रभारी सुहाग नगर सुषमा के साथ ही परिजन को मक्खनपुर फोन पर जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला के शव को फंदे से उतारा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने देर रात ससुर हरविंदर शर्मा और सास को हिरासत में लेने के साथ ही अंजली के पिता संजय कुमार की तहरीर पर दामाद गौरव सहित 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिसमें ननद, चचिया ससुर के साथ अंजली का देवर और अन्य लोग भी शामिल हैं। सीओ सिटी हरिमोहन का कहना है कि मंगलवार सुबह फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। महिला का शव शौचालय में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस की मदद से उसे उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा।