{"_id":"68708acef50ea15f970811b2","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-her-clothes-set-on-fire-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नीच हरकत: विवाहिता को बेरहमी से पीटा, कपड़ों में लगाई आग...जेठ ने जो किया; जानकर खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नीच हरकत: विवाहिता को बेरहमी से पीटा, कपड़ों में लगाई आग...जेठ ने जो किया; जानकर खौल उठेगा खून
Fri, 11 Jul 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:23 AM IST
सार
दहेज के लिए ससुराल वालों ने नीच हरकत की। विवहाता को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद जेठ ने जो किया, जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में पांच लाख रुपये दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में भी आग लगा दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। जेठ ने गला दबा दिया। किसी तरह उसने जान बचाई। मामले में एसएसपी के आदेश पर उत्तर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos
नगला पानसहाय निवासी शिखा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 नवंबर 2024 को उसकी शादी आगरा के फतेहाबाद रोड निवासी राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। ससुरालियों ने जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 अप्रैल 2025 को मायके के लोग ससुराल आए तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। पति की दूसरी शादी की धमकी भी दी। मायके में हंगामा किया। तलाक देने का दबाव बनाया। इन्कार पर पति और जेठ ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने राम, भोला, संजय, रजनी, हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।