फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married caused by fire, seriously

विवाहिता ने लगाई आग, हालत गंभीर

Mon, 16 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Married caused by fire, seriously
थाना नारखी के गांव नगला बीच में विवाहिता ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखपुकार मचने पर परिवारीजनों ने आग  पर काबू पा उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगला बीच निवासी विपिन गुप्ता का विवाह तीन वर्ष पूर्व हाथरस निवासी पप्पू गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। पूजा ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। सोमवार को दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डाल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार मचने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में पूजा को आगरा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पूजा के मामा नीटू गुप्ता निवासी नगला बीच ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पूजा ने कई बार शिकायत की थी लेकिन समझौता करा दिया था। पूजा ने परेशान होकर जान देने का प्रयास किया है। थाना पुलिस ने बताया कि उनके पास तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


बेटी भी कर ली थी कमरे में बंद
पूजा ने कमरे में डेढ़ साल की बेटी नेहा को भी बंद कर लिया था। जिस वक्त पूजा ने खुद को आग लगाई नेहा बेड पर थी। आसपास के लोगों के साथ पहुंचे नितिन गुप्ता ने दरवाजा तोड़कर सबसे पहले नेहा को गोद में लिया। इस पर पूजा ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन लोगों ने तब तक आग पर काबू पा लिया। यदि कुछ देर और हो जाती तो नेहा भी लपटों घिरी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed