{"_id":"62acc913e0207f736b343591","slug":"marriage-firozabad-news-agr5372537187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह बंधन में बंधे 77 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह बंधन में बंधे 77 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह बंधन में बंधे 77 जोड़े
सभी नौ ब्लाकों में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह, अफसर और जनप्रतिनिधि बने साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/जसराना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के सभी नौ ब्लॉक मे कन्याओं विवाह समारोह आयोजित हुए। इस अवसर पर 77 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। हालांकि 86 जोड़ों का पंजीयन हुआ था। 71 जोड़ों का हिंदू विधि और छह का मुस्लिम विधि से विवाह हुआ।
सदर बाजार में ब्लाक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनरायन यादव के निर्देशन में विवाह हुआ। वर कन्याओं को आशीर्वाद के साथ भोजन की व्यवस्था की गई थी। जसराना ब्लाक में दस जोड़ों का विवाह ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, बीडीओ रजत कुशवाहा की मौजूदगी में विवाह हुआ। नवदंपतियों को अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उपहार देकर विदा किया। इस दौरान एडीओ पंचायत रक्षपाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण विनय कुमार व ब्लाक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विकास खंड शिकोहाबाद में खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ मिश्र की अध्यक्षता में 14 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। प्रमुख प्रिया यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी,समाज कल्याण अधिकारी विकास नीलम सिंह चौहान ने जसराना,अरांव एवं मदनपुर ब्लाक में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। प्रत्येक जोड़े को 35 हजार की धनराशि उनके बैंक एकाउंट में भेजने के साथ ही एक कुकर, एकगैस चूल्हा डबल बर्नर, पायल, बिछिया चांदी के, सात बर्तन स्टील, दूल्हा व दुल्हन के लिए वस्त्र आदि सामान प्रदान किया।