फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Markets come alive for Hariyali Teej.

Firozabad News: हरियाली तीज के लिए बाजारों में छाई रौनक

Sat, 15 Aug 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 15 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Markets come alive for Hariyali Teej.
फोटो 33 हरियाली तीज पर हरी चूड़ी खरीदती महिलाएं। स्रोत: संवाद
फिरोजाबाद। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शहर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल और रौनक बनी रही। आज यानी शनिवार को पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन करेंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शास्त्री मार्केट और सदर बाजार में चूड़ी, कपड़े व शृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और घरों में झूला झूलने व पारंपरिक गीत गाने की तैयारियां कीं। राधामोहन मंदिर के महंत मोहित मिश्रा ने बताया कि माता पार्वती के कठोर तप की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। उधर, दूध वाली गली स्थित बिहारी जी मंदिर में पंडित मुन्नालाल शास्त्री के अनुसार राधारानी का विशेष शृंगार व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed