फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mantri ji ka visit

मलिन बस्ती में गंदगी देख गुस्साए प्रभारी मंत्री

Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
mantri ji ka visit
मलिन बस्ती में गंदगी देख गुस्साए प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

ईओ को फटकारा, गांधी टोला गिहार बस्ती के लोगों से समस्याएं पूछीं
स्वास्थ्य केंद्र पर स्टॉक ठीक नहीं मिलने पर फार्मासिस्ट को चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। क्षेत्र निरीक्षण करने पहुंचे पंचायतीराज विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी को गुमराह करने की कोशिश की गई। सविता नगर ले जाने की सच्चाई पता चलते ही उनका काफिला स्टेशन रोड स्थित मलिन बस्ती गांधी टोला पहुंचा। यहां गंदगी का अंबार देखने और समस्याओं जानने के बाद मंत्री का नाराज हो उठे। ईओ सहित अन्य अफसरों को फटकार लगाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टॉक ठीक नहीं मिलने पर फार्मासिस्ट को चेतावनी दी कि दवा का हिसाब सही रखें।
प्रभारी मंत्री शनिवार को दोपहर ढाई बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टूंडला हेल्प बूथ पर रजिस्टर देखा। पैथोलॉजी में प्रतिदिन होने वाली जांच रजिस्टर देखा और लैब टेक्नीशियन से पूछताछ की। आते समय दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। दवा रजिस्टर में विवरण नहीं होने पर फार्मासिस्ट को फटकारा। नगर पालिका प्रशासन ने मलिन बस्ती सविता नगर देखने को प्रस्तावित की थी। लेकिन रिहायशी कॉलोनी होने की भनक लगते ही कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन रोड स्थित गांधी टोला गिहार बस्ती पहुंच गए। यहां साफ सफाई व्यवस्था खराब मिली। पीने का पानी नहीं आ रहा था। शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। बस्ती में अंदर जाकर हाल देखा। ईओ मुकेश कुमार को फटकार लगाई। यहां से काफिला हिम्मतपुर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान उनके साथ कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक प्रेमपाल सिंह, सदर विधायक मनीष असीजा,डीएम रवि रंजन,सीडीओ चर्चित गौड़, सीएमओ डा. दिनेश कुमार प्रेमी, एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डा. योगेन्द्र सिंह, एसडीएम पारसनाथ मौर्य व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे रहे।
विज्ञापन

हिम्मतपुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
फिरोजाबाद/टूंडला। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने हिम्मतपुर में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का हाथ उठवाकर सत्यापन किया। पेंशन संबंधी शिकायत मिलने पर नाराजगी जाहिर की। डीडीओ को हिदायत दी कि सोमवार को गांव मेें कैंप लगाकर आवेदन फार्म ऑनलाइन कराए जाएं। राशन संबंधी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस दौरान एडीओ पंचायत एवं बीडीओ को खामी मिलने पर फटकारा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 किलो की माला पहनाकर भाजपाइयों ने किया स्वागत
जिले के प्रभारी मंत्री ने एटा रोड पर स्वागत समारोह के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ हैं। जो सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक प्रेमपाल धनगर, सदर विधायक मनीष असीजा, उदय प्रताप सिंह, शिवशंकर शर्मा, विनोद दयाल, अनंत प्रताप सिंह, राहुल चौधरी, राजेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, भूरी सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसी क्रम में पूर्व बृजक्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह के आवास पर भी प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। यहां जिला संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, हनुमंत बघेल, विनोदपाल सिंह विन्नू, शिवशंकर शर्मा, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे।

रिहायशी कॉलोनी को बना डाला मलिन बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पंचायती राजमंत्री के निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने रिहायशी कालोनी सविता नगर को मलिन बस्ती बनाकर दर्शा दिया। यहां पहुंचने पर पोल खुल गई। झूठ की चर्चा होने पर काफिले के सविता नगर पहुंचने के साथ ही पोल खुल गई। इस बात पर अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जाहिर की। कॉलोनी में लगभग सभी परिवार संपन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed