{"_id":"5e8cb7ed8ebc3e6fbf4ca37f","slug":"manrega-firozabad-news-agr43706417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा श्रमिकों की गाढी कमाई हडप रहे प्रधानपुत्र व रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा श्रमिकों की गाढी कमाई हडप रहे प्रधानपुत्र व रोजगार सेवक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मनरेगा श्रमिकों की कमाई को हड़पने के मामले में प्रधान पुत्र और रोजगार सेवक के खिलाफ सीडीओ ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। शिकायत के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ डीएम ने मामले की जांच एसडीएम जसराना को सौंपी थी।
जसराना विकास खंड एका क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर निवासी मनरेगा श्रमिक लक्ष्मी देवी पत्नी हरीशंकर ने डीएम से शिकायत की थी कि मनरेगा कार्यों के बदले श्रमांश के रूप में उसे 5383 रुपये प्राप्त हुए थे लेकिन ग्राम प्रधान पुत्र आनंद ने उसके खाते में आए रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
इसी तरह ग्राम पंचायत फरीदा निवासी प्रीतम सिंह पुत्र चोखेलाल ने भी श्रमांश के बदले रामपुर के प्रधान पुत्र आनंद और रोजगार सेवक स्वदेश कुमार पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। डीएम ने शिकायतों की जांच एसडीएम जसराना को सौंपी थी।
विज्ञापन
जांच में प्रधानपुत्र आनंद कुमार एवं रोजगार सेवक स्वदेश कुमार द्वारा मनरेगा श्रमिकों से अवैध वसूली की पुष्टि हो गई। डीएम चंद्र विजय सिंह के आदेश पर सीडीओ नेहा जैन ने एपीओ एका को प्रधान पुत्र आनंद कुमार एवं रोजगार सेवक स्वदेश कुमार के खिलाफ एफआईआर के निर्देश जारी किए।