{"_id":"5fbea4cf8ebc3e9b7766abb3","slug":"mandi-firozabad-news-agr469418076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिषद में गंदगी और बाउड्रीबॉल टूटी देख नाराज हुए निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिषद में गंदगी और बाउड्रीबॉल टूटी देख नाराज हुए निदेशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को जिले की तीन मंडी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिषद शिकोहाबाद एवं सिरसागंज में धान व मक्का की सरकारी खरीद के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। फिरोजाबाद मंडी परिसर में मिलीं गंदगी व अन्य खामियों के चलते नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद निर्माण शाखा के अवर अभियंता एवं सचिव मंडी से कड़ी फटकार के साथ सुधार की हिदायत अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार निदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश जितेद्र प्रताप सिंह ने सिरसागंज, शिकोहाबाद एवं मंडी स्थल फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिरसागंज मंडी परिषद की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के अगले चरण में फिरोजाबाद पहुंचे निदेशक को मंडी परिसर के गेट पर गंदगी का ढेर लगा दिखा। उन्होंने बाद में मंडी परिसर के अंदर भी व्यवस्थाएं देखीं। जहां मंडी की उत्तरी बाउंड्रीवॉल टूटी मिली।
वहीं आंतरिक परिसर में सड़क खराब स्थिति में मिली। जिस पर उन्होंने मंडी परिषद की निर्माण शाखा के अवर अभियंता आरडी पांडे एवं मंडी सचिव रामकुमार से कड़ी नाराजगी जताकर फटकार लगाई। दोनों को एक सप्ताह में सुधार कराने व अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडी निदेशक के सख्त रूख को भांप मंडी परिषद के जिम्मेदार उनके जाते ही हरकत में आए। सचिव रामकुमार ने समूचे मंडी परिषद में सफाई कार्य शुरू करा दिया।