फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   man killed in revenge

पिटाई की रंजिश में युवक को गला दबाकर मारा

Tue, 20 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने महिला को मोबाइल फोन पर रोमांटिक गाने सुना दिए। जानकारी पर महिला के पति ने विरोध किया तो युवक रंजिश मानने लगा। रंजिश में युवक ने महिला के पति की अपने साथियों के साथ हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को यमुना किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

गाने सुनाने वाले युवक ने साथियों के साथ पति की हत्या कर यमुना किनारे फैंक दिया।
नगला ख्ंागर क्षेत्र के गांव नगला पीरिया निवासी धर्मवीर उर्फ बबलू ठाकुर (45) पुत्र केशव सिंह की पत्नी को पड़ोस में रहने वाले बंटू ने एक सप्ताह पहले मोबाइल पर गाने सुनाए। जानकारी पर धर्मवीर ने विरोध किया और बंटू के साथ मारपीट कर दी। जानकारी पर दोनों परिवारों के लोगों ने पंचायत की और समझौता हो गया। पंचायत होने के बाद भी बंटू अपनी पिटाई से क्षुब्ध धर्मवीर से रंजिश मानने लगा। सोमवार शाम धर्मवीर और बंटू अपने साथियों के साथ दावत खाने महाराम की मढ़इया गए थे। यहां बंटू ने अपने साथियों के साथ धर्मवीर को रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद उसे पीटते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को यमुना किनारे फेंककर बंटू और उसके साथी फरार हो गए। धर्मवीर के घर न आने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की तो मंगलवार को उसका शव यमुना किनारे पड़ा मिला। धर्मवीर का शव बरामद होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष नगला खंगर का कहना है कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर बंटू, विनोचे पुत्रगण चरन सिंह, बंटू पुत्र गोकरन सिंह, शीलेष और मोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed