फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   man commited sucide

अधेड़ ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 25 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
man commited sucide
नगर से सटे गांव अलावलपुर में एक अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है। अप्रत्याशित रूप से हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।  
विज्ञापन


गांव अलावलपुर निवासी जयवीर सिंह 57 पुत्र लायक सिंह टूंडला स्थित गत्ता फैक्ट्री में गार्ड के रूप में तैनात थे। शनिवार शाम को फैक्ट्री में ड्यूटी कर घर वापस लौटे। खाना खाने के बाद जयवीर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब सात बजे अचानक उनके कमरे से फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े। कमरे का हाल देख परिजनों की चींख निकल गई। जयवीर के सिर से खून बह रहा था। बंदूक की गोली उनका सिर को चीरते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन

 इधर परिजनों की चीख पुकार सुन ग्रामीण एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया किंतु तब तक जयवीर ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेज दिया है। हालांकि जयवीर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन भी अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed