{"_id":"5ddac4878ebc3e54791d9259","slug":"man-attack-on-wife-firozabad-news-agr4167422177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरखेड़ा में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरखेड़ा में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका के गांव पुरखेड़ा में शनिवार की शाम पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव को जब उसका बेटा पहुंचा तो वह घर से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति हिरासत में ले लिया है। घायल पत्नी का पुलिस ने मेडिकल सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कराया है।
थाना एका के पुरखेड़ा निवासी सुनीता देवी यादव (35) पत्नी अशोक कुमार अपने बेटे अभिषेक (16) व बेटी शालू (14) के साथ रहती हैं। सुनीता का आरोप है कि शनिवार शाम को पति अशोक घर आया और गाली गलौज करने के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने मारपीट का विरोध किया तो पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला करने की कोशिश की।
उसने अपने सिर का बचाव करते हुए हाथ बढ़ाए तो कुल्हाड़ी का वार उसके हाथों पर लगने से वह लहूलुहान हो गई। मां के साथ मारपीट होते देख बेटा अभिषेक डंडा लेकर पहुंचा और विरोध किया तो पति मौके से भाग गया। अभिषेक घायल सुनीता को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गया। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी। मौके पर एका थाने का फोर्स गांव में पहुंचा। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। सुनीता के पिता जिला एटा थाना निधौलीकलां के सभापुर निवासी अजयपाल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका आरोप है कि सुनीता का पति आए दिन उससे मारपीट करता है।